क-002 कविता अभिव्यक्ति है

कविता अभिव्यक्ति है
भावनाओं की, संवेदनाओं की,
कामनाओं की, कल्पनाओं की,
वेदनाओं की, व्यथाओं की।

इसे परिभाषित न करो
इसको बंदिशों में न बांधो
कवि के मनोभाव को देखो
परिवेश को भी समझो।

कविता परिणीति है, कविता अभिव्यक्ति है,
स्वप्न श्रृंखलाओं की, प्रेमी-प्रेमिकाओं की।

-वीरेंद्र "अजनबी" 🆚

Comments

Popular posts from this blog